गाजर का हलवा (दो लोगों के लिए)
पकाने का समय – १० मिनट
सामग्री –
१- चार कप – लाल गाजर कसी हुई
२- दो कप – मलाई रहित दूध (टोंड)
३- दो चम्मच (टीस्पून) – घी
४- तीन चम्मच – खोया (मावा)
५- तीन चार किशमिश
६- एक चम्मच छोटी इलायची (पीसी हुई)
७- एक चम्मच बादाम , काजू
८- 15-20 चम्मच शुगर (या स्वादानुसार)
विधि –
• एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें और उस में गाजर को धीमी आंच पर लगभग दो से तीन मिनट तक पकाएं.
• दूध डालिए और चलाते रहिये जब तक वो भाप बन कर उड़ नहीं जाता
• खोये को मसल कर गाजर मिश्रण में मिलाएं
• शुगर डालिए और चलाना जारी रखिये जब तक मिश्रण थोडा गाढ़ा नहीं हो जाता
• पीसी हुई इलायची, बादाम और किशमिश से सजा कर गरम गरम सर्व करिये.
24 जन



Posted by sunil verma on जनवरी 24, 2010 at 12:51 अपराह्न
muh me paani aa gaya, kabhi khilayein bhi………….
Posted by Krishna Kumar Mishra on जनवरी 24, 2010 at 1:02 अपराह्न
by the way mai gazar ka halua kha raha tha tabhi aap ki post dikhayee di so socha comment karta chalu
Posted by Pramod Saxena on जनवरी 28, 2010 at 5:52 अपराह्न
Bahut swadisht.
Posted by dileep on जनवरी 12, 2011 at 12:07 पूर्वाह्न
laziz vyanjan ka anand hi kuch alag hai
Posted by miss nancy lewis on फ़रवरी 11, 2011 at 4:22 अपराह्न
wow its so delicious & so simple.tnx
Posted by rajni sahu on जनवरी 19, 2012 at 8:53 अपराह्न
wah apka maatra btane ka tarika bahut achha hai kyoki saamgri ko kap me napna sarl hai