
Get MySpace Comments without leaving myspace!
आजादी के बाद से विकास की दौड में हमारे देशवासियों ने सीधे साधे ग्रामीण भोजन को छोड उलटे सीधे शहरी भोजन को अपना लिया है……बच्चे पिज्जा,बर्गर तथा नूडल्स के दीवाने हो गए है इस लिए मै आज २६ जनवरी को आप को ठेठ गंवई स्वाद से रूबरू करवाने जारही हूँ……………
सामग्री
बाजरे का आटा –एक प्याला
नमक –आधा छोटा चम्मच
सेंकने के लिए घी
गूंधने के लिए गर्म पानी
विधि -
बाजरे के आटे में हल्का नमक मिला कर गर्म पानी से गूंध लें.(ठन्डे पानी में गूंधने पर उसे बेल नहीं पाएंगे)लोई बना कर बेलें और तवे पर घी लगा कर सेंक लें (मक्खन और दाल के साथ परोसें, पर गुड़ और घी के साथ खाने पर भी बहुत स्वादिष्ट होता है )
उडद की दाल की सामग्री
उडद की दाल धुली हुई –आधा कप
नमक और पानी आवश्यकता अनुसार
हल्दी –एक चौथाई छोटा चम्मच
हींग एक चुटकी
गर्म मसाला –आधा छोटा चम्मच
धनिया पत्ती-एक छोटा चम्मच
हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
घी –एक बड़ा चम्मच
लहसुन –चार पांच कली
विधि -
दाल को पानी नमक ,हल्दी और हींग डाल कर पका लें. घी गर्म कर के जीरा हरीमिर्च और लहसुन का छौक लगादें धनिया पत्ती से सजा कर सर्व करे (गुड़ और मूली के लच्छे साथ में परोस, बाजरे की रोटी केवल गुड़ और घी के साथ भी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है )



Posted by LalitSharma on जनवरी 26, 2010 at 8:27 अपराह्न
मन्ने तो पकी पकाई ही ई मेल कर दिया करो,
आपको नये ब्लाग की घणी-घणी बधाई,
बाजरे की रोटी की सोंधी सोंधी खुशबु आई
आपका सुवाद का सफ़र रहेगा कामयाब
कल ही माता जी ने बाजरे की रोटी बणाई