दाल बाटी

रंगीलो राजस्थान……..जहां कि रेतीली भूमि आज भी वहा के राजपूतो की शोर्यगाथा सुनती है जहा आज भी ढोला मारू के प्यार की कहानियां गूंजती है सावन में मोर नाचते है पपीहे गाते है उनकी पीहू पीहू दिल में हुक सी जगाती है….जहां औरते आज रंग बिरंगे लहंगा चुनरी में सजी वहा की मारवाड की संस्क्रती को दर्शाती है और उतने ही प्यार से मेहमानों का स्वागत करती है आइये आप को राजस्थानी रसोई में ले कर चलते है……………..

दाल बाटी
सामग्री बाटी के लिए……….
आटा –चार कप
बेसन –एक कप
घी –एक कप
दही –आधा कप
अजवाइन –एक छोटा चम्मच
नमक –स्वादानुसार
विधि
आटे में दही,बेसन ,घी ,अजवाइन तथा जरूरत के अनुसार पानी डाल कर नरम गूंध लें नींबू के आकार की गोलियाँ बना लें .ढक कर एक घंटे के लिए रख दें गर्म कोयले पर बारी बारी से सुनहरा होने तक सेक ले फिर गर्म घी में डाल कर रखें

सामग्री दाल के लिए………….
मूंग की छिलके वाली दाल –सौ ग्राम
चना दाल –पचास ग्राम
अरहर दाल –पचास ग्राम
उडद दाल –पचास ग्राम
प्याज बारीक़ कटी –एक
टमाटर बारीक़ कटा –एक
हर धनिया –थोडा सा
घी –दो छोटा चम्मच
हल्दी –आधा छोटा चम्मच
गर्म मसाला –आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च –एक बड़ा चम्मच
लहसुन अदरक का पेस्ट –एक छोटा चम्मच
हींग –चुटकी भर
नीबू –एक
विधि
सभी दाले एक साथ उबाल कर रख लें .एक पतीली में दो चम्मच घी डाल कर जीरा,तेज पत्ता और चुटकी भर हींग डालें .प्याज तथा अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर भूरा होने तक भून लें टमाटर डाल कर थोड़ी देर पकाएं .फिर सभी मसाले,दाल तथा नमक डाल कर रस गढा होने तक पकाएं दाल को हरे धनिया से सजाएं नीबू निचोड़ दें (खाते समय गर्म बाटी को दाल में डुबो कर खाएं
(दाल के सम्बन्ध में नीचे सागर नाहर जी की टिप्पणी उल्लेखनीय है कृपया देखें)

2 responses to this post.

  1. मारवाड़ी होने के नाते दाल बाटी का नाम सुन कर मुंह में पानी आजाता है। अभी रविवार को ही बनी थी और आपने फिर से याद दिलवा दी। यह अच्छा नहीं किया आपने। :) अगर श्रीमती जी मुझे पेटू कह पर गुस्सा करेंगी तो दोष आपको लगेगा।
    दाल बाटी में मूंग की दाल के अलावा अगर छिलके वाली काली ( उड़द की ) दाल हो और रेसेपी बिल्कुल वही जो आपने ऊपर बताई है तो दाल बाटी का मजा दुगुना हो जाता है।
    हमारे मेवाड़ में काली दाल ही बाटी के साथ खाई जाती है।

    Reply

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 44 other followers