विभिन्न तरह के सूप

मशरूम मटर सूप mas

सामग्री

1. मशरूम –पन्द्रह –बीस

2. मटर –एक कप

3. लहसुन –दो कली

4. अदरक –एक छोटा टुकड़ा

5. दूध –डेढ़ कप

6. कार्नफ्लोर –दो चम्मच

7. मक्खन –दो चम्मच

8. नमक –स्वादनुसार

9. काली मिर्च –चुटकी भर

विधि

· मशरूम, मटर, लहसुन और अदरक को डेढ़ कप पानी डाल कर मिक्सी में बारीक़ पीस लें

· पैन में इस मिश्रण को उबाल लें

· अब दूध, नमक, काली मिर्च, कार्नफ्लोर का घोल डाल कर गाढ़ा करलें और मक्खन डाल कर सर्व करें

—————————————————-

फूलगोभी का सूप

सामग्री P1000005

1. गोभी –पांच सौ ग्राम

2. टमाटर –सौ ग्राम

3. प्याज –एक (बारीक़ कटा)

4. मक्खन –एक बड़ा चम्मच

5. पोदीना पत्ती –थोड़ी सी (बारीक़ कटी)

6. नीबू –एक छोटा

7. नमक –स्वादानुसार

8. कालीमिर्च –चुटकी भर

9. क्रीम –थोड़ी सी

विधि

· एक पैन में मक्खन डाल कर प्याज को तीन चार मिनट तक भुने

· पांच कप में गोभी व टमाटर कर डाल दें और नमक, कालीमिर्च डाल कर दस मिनट पकाएं

· अब इसे मिक्सी में पीस कर दुबारा गर्म करें

· इसमें पोदीने की पत्ती, क्रीम, व नीबू डाल कर गर्म गर्म सर्व करें

—————————————————————-

टमाटर सूप Majorcan-garlic-soup

सामग्री

1. टमाटर –चार बड़े

2. हरा धनिया –एक चम्मच

3. लहसुन –दो कली

4. अदरक –एक चम्मच (बारीक़ कटा)

5. हरीमिर्च –दो

6. मक्खन –एक चम्मच

7. नमक –स्वादानुसार

8. कालीमिर्च –चुटकी भर

9. अजीनोमोटो –चुटकी भर

10. चीनी –एक चम्मच

11. कार्नफ्लोर –दो चम्मच (घोला हुआ)

12. क्रीम –थोड़ी सी

विधि

· टमाटर, धनिया, लहसुन, अदरक, हरीमिर्च को तीन कप पानी डाल कर मिक्सी में पीस लें

· एक पैन में मक्खन डालें और इस में मिश्रण को छान कर डालें

· इसमें नमक, कालीमिर्च, अजीनोमोटो, चीनी और कार्नफ्लोर का घोल डाल दें

· दो तीन उबाल आने पर इसे उतार कर क्रीम डाल कर गर्म गर्म सर्व करें

——————————————

पालक क्रीम सूप 12_2008-kk912-1_1228206903

सामग्री

1. पालक –ढाई सौ ग्राम

2. प्याज –एक

3. लहसुन –दो कली

4. हरीमिर्च –दो

5. नमक –स्वादानुसार

6. कालीमिर्च –चुटकी भर

7. व्हाइट सॉस-आधा कप

8. क्रीम –थोड़ा सा

9. ब्रेड के टुकड़े तले हुए

विधि

· पालक, प्याज, लहसुन, हरीमिर्च को पांच कप पानी डाल कर उबाल कर पीस लें

· अब इसे छान कर एक पैन में डाल कर पांच सात मिनट उबाल लें

· अब इस में नमक, कालीमिर्च और व्हाइट सॉस डालें और दो मिनट उबाल लें अब एक कप में क्रीम व ब्रेड के टुकड़े डाल कर गर्म गर्म सर्व करें

4 responses to this post.

  1. aapki site mujhe bahoot hi acchhi lagti hai . ye dishes bhi badiya haisoup to achhi sehat ke liye hai thx

    Reply

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 44 other followers