भरवाँ करेले
सामग्री
2. प्याज –चार
3. हरी मिर्च –तीन या चार
4. कच्चा आम –एक (या आमचूर )
5. हल्दी –आधा छोटा चम्मच
6. नमक –स्वादानुसार
कलौंजी का मसाला
1. सौंफ –दो चम्मच
2. मेथी दाना-एक छोटा चम्मच
3. कलौंजी –एक छोटा चम्मच
4. सरसों के दाने –एक चाय का चम्मच
5. साबुत धनिया –दो चम्मच
· करेले को धो कर उपर से हल्का हल्का छील लें
· करेले के बीच में चीरा लगा कर बीज निकाल लें और नमक लगा कर दो घंटे के लिए रख दें
· अब कलौंजी के मसाले को कड़ाही में हल्का भून लें
· प्याज ,हरीमिर्च ,और कच्चे आम को बारीक काट लें
· अब कलौंजी के मसाले को करेले के बीज और प्याज,हरीमिर्च,कच्चे आम के साथ पीस ले और पेस्ट बना लें
· करेलों को धो कर उसमे तैयार पेस्ट भर कर उन्हें धागों से बांध दें
· एक कड़ाही में तेल गर्म कर के इन भरवां करेलों को हल्की आंच पर सुनहरा भूरा तल लें
· जब करेले पक जाएँ तो एक प्लेट में निकाल कर उसके धागे खोल दें



Posted by Padm Singh पद्म सिंह on दिसम्बर 29, 2011 at 4:30 अपराह्न
बहुत सुंदर… रेसिपी की बड़ी रेंज तैयार हो जा रही है आपके ब्लॉग पर
Posted by Shivam Misra on दिसम्बर 29, 2011 at 4:32 अपराह्न
अरे वाह करेले तो हमें बेहद पसंद है … भाभी जी इस बार तो जल्दी जल्दी में निकल गए थे पर अब की बार आप तैयारी रखियेगा … हाँ करेले जरुर हो …