सामग्री
1. हरा चना –डेढ़ कप
2. पनीर –दो सौ ग्राम
3. प्याज –दो (बारीक कटे हुए)
4. अदरक –एक चम्मच (बारीक कटे हुए )
5. हरी मिर्च –सात या आठ (बारीक कटी हुई)
6. हरी धनिया –तीन चम्मच (बारीक कटी हुई)
7. गर्म मसाला –एक चम्मच
8. धनिया पाउडर –एक चम्मच
9. नीबू का रस –एक छोटा चम्मच
10. सोडा बाईकार्बोनेट –एक चौथाई चम्मच
11. नमक –स्वादानुसार
12. तेल –तलने के लिए
विधि
• हरे चने को रात भर भिगों दें
• दूसरे दिन उसमे सोडा डाल कर कूकर में नरम होने तक पकाएं और छान कर अलग रख दें
• अब चने और पनीर को मैश करके उसमे अन्य सामग्री मिलालें
• अब इस मिश्रण के छोटे छोटे गोले बना कर टिक्की का आकार देकर तल ले
• इसे पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें
25 फ़र


