हरी सब्जियाँ

अमरूद की सब्जी

Posted on

सामग्री     

  1. अमरूद : ५०० ग्राम (४-५ मीडियम आकार के)Amrood-Sabzi-Recepie
  2. टमाटर : २-३
  3. हरी मिर्च : १-२
  4. अदरक : १ इंच लम्बा टुकडा
  5. ताजा दही : १/४ कप
  6. तेल : २ टेबल स्पून
  7. जीरा : १/४ छोटी चम्मच
  8. हींग : १ पिंच
  9. हल्दी पाउडर : १/४ छोटी चम्मच
  10. धनियां पाउडर : १ छोटी चम्मच
  11. काली मिर्च : ८
  12. लोंग : ४
  13. दालचीनी : एक टुकडा
  14. बडी इलाइची : २
  15. लाल मिर्च : १-२ पिंच
  16. किशमिश और काजू : १०–१०
  17. नमक : स्वादानुसार
  18. चीनी : १ चम्मच
  19. हरा धनिया : आधा कटोरी

विधि     

  •  सब्जी बनाने के लिए अमरूद एकदम पके न हों,अमरूद थोडे सख्त हों, तो ज्यादा अच्छा है.
  • अमरूद को अच्छी तरह धोकर, पानी सुखा लीजिये. 
  • अमरूद को काट कर मीडियम आकार के टुकडे कीजिये और बीज निकाल दीजिये.
  • टमाटर धोइये, बडे टुकडों में काट लीजिये.
  • हरी मिर्च धोइये, डंठल तोडिये. 
  • अदरक छीलिये, धोकर बडे टुकडों में काट लीजिये.
  • सारी चीजों को मिक्सर या सिल बट्‌टे पर बारीक पीस लीजिये.
  • दही मिलाकर एक बार और मिक्सर में चला दीजिये.
  • काली मिर्च, लोंग, दालचीनी और इलाइची छील कर मोटा कूट लीजिये.
  • किशमिश के डंठल तोडकर धो लीजिये, काजू को २ टुकडों में काट लीजिये.
  • कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा डालिये, जीरा भुन जाने पर हींग, कुटे मसाले, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालकर, बिलकुल हल्का सा भूनिये, टमाटर दही का पेस्ट डालिये और मसाले को २-३ मिनिट या मसाले के दानेदार होने तक भूनिये,
  • भुने मसाले में कटे अमरूद, लाल मिर्च पाउडर, चीनी, नमक, किशमिश और काजू डालिये और १ मिनट चमचे से चलाते हुये भूनिये.
  • सब्जी को ढककर धीमी आग पर २-३ मिनट तक पका लीजिये, अमरूद नरम हो गये हैं.
  • सब्जी में आवश्यकतानुसार या आधा कप पानी मिलाइये, उबाल आने के बाद और २-३ मिनट तक धीमी आग पर अमरूद की सब्जी को पकने दीजिये.
  • अमरूद की सब्जी बन गयी है, आग बंद कर दीजिये सब्जी में आधा हरा धनिया डालकर मिला दीजिये.
  • अमरूद की सब्जी को प्याले में निकालिये, ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाइये. गरमा गरम अमरूद की सब्जी चपाती, परांठे के साथ परोसिये और खाइये.

 

 

सब्जी हरा मसाला

Posted on

 

सामग्री

  1. गाजर- 75 ग्राम चौकोर टुकड़ों में कटी हुईHara-Masala-Sabzi
  2. बींस- 50 ग्राम कटी हुई
  3. मटर- 50 ग्राम
  4. फूलगोभी- 100 ग्राम (सभी सब्जियों को उबाल कर एक तरफ रख दें)।

 

ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री

  1. घी- 115 ग्राम
  2. प्याज- 100 ग्राम
  3. अदरक और लहसुन पेस्ट- 30 ग्राम
  4. हरी मिर्च पेस्ट- 15 ग्राम
  5. धनिया और पुदीना का पेस्ट- 100 ग्राम
  6. पालक प्यूरी- 50 ग्राम
  7. लाल मिर्च पाउडर- 15 ग्राम
  8. धनिया पाउडर-15 ग्राम
  9. नमक- स्वादानुसार
  10. हरी धनिया- 10 ग्राम (कटी हुई )
  11. अदरक- 5 ग्राम (कसा हुआ)

 

बनाने की विधि

 

विभिन प्रकार की सब्जी और उनके नाम

Posted on Updated on

no. हिन्दी नाम इंग्लिश नाम फोटो
1 पालक spinach 7769224-bowl-of-fresh-light-baby-spinach
2 सरसों का साग green mustard mustard-plant_medium
3 चौलाई amaranth chaulai
4 बथुआ chenopodium badhuva
5 सोया dill dill_bouquet
6 मेथी fenugreek methi
7 धनिया coriander dhaniya
8 पुदीना mint menta1
9 अजमोद prasley Parsley Indian Herb
10 हरी अजवाइन celery Celery
11 हरा प्याज़ green onion(scallions) green-onion-300x197
12 हरे प्याज की घास chives chives
13 हरा लहसुन green garlic green garlic
14 करी पत्ता curry leaves curry leaf
15 अरबी पत्ता colocasia leaves colo_elena_ts
16.a चने की भाजी Bengal gram leaves konda_kadala
16 सेम की फली green bean OLYMPUS DIGITAL CAMERA
17 बोड़ा(लोभिया) Cowpea boda
18 फ्रेंच बीन्स string beans food-67-string-beans
19 ग्वार फली Cluster Beans
20 सहजन की फली drum stick drum stick
21 पेठा squash Kashi Ujwal (IVAG-90)
22 कद्दू pumpkin Pumpkin-Kaddu-520x390
23 लौकी(घिया)- calabash lauki
24 टिंडा

Praecitrullus

IMG_0424
25 हरी मिर्च green chilli green_chilly-900x900
26 शिमला मिर्च sweet-pepper-capsicum-veg-vegetable[1]
27 भवनगरी मिर्च bhavnagri chilli IMG_1849
28 ब्रोकली broccoli broccoli (1)
29 फूल गोभी cauliflower Cauliflowerimage
30 पत्ता गोभी CABBAGE Fresh_cabbage
31 गाँठ गोभी KNOLKOL fresh-kohlrabi-or-knol-khol-or-german-turnip-250x250
32 मूली RADISH 10650white_radish
33 शलगम TURNIP 800px-Turnip_2622027
34 चुकंदर BEETEROOT Beetroot-plants
35 अरबी जड़ colocasia root arvi jad
36 कमल ककड़ी LOUTS STEM lotusroot3
37 आलू potato Potato
38 शकरकंद sweet potato image
39 ज़मीकंद (सूरन) yam JAMIKAND1
40 सुरतीकन्द Purple Yam purple_yam
41 अदरक GINGER Fresh_Ginger
42 प्याज़ ONION red_onions
43 लहसुन GARLIc Garlic54510
44 खीरा CUCUMBER Benefits-of-Cucumber
45 करेला BITTER MELON 9f2637ae7c6cbb84_bittermelons2.preview
46 भिंडी okra (ladyfinger) bhindi
47 बैगन brinjal (eggplant) brinjalBrinjal (1)
48 टमाटर TOMATO Red-tomatoes1
49 मटर PEAS OLYMPUS DIGITAL CAMERA
50 कुंदरु COCCINIA GRANDIS (Gherkins) kundru
51 परवल TRICHOSANTHES parvalimagecopyrighted
52 कटहल JACKFRUIT c398bae825CT0064.jpg
53 अंवला Gooseberry whole-gooseberries
54 मकाई (भुट्टा) corn, mazie Corn4
55 टेंडली GHERKINS dondakai_tondli_ivy_gourd_gherkins_finely_sliced
56 नीबू LEMON yellow-lemons
57 खुम्ब MUSHROOM images
58 कच्चा आम(केरी) MANGO RAW aam
59 कच्चे केले PLANTAIN RAW (BANANA) DSC_0040
60 कच्चे केले का तना PLANTAIN STEM PlantainStem
61 कच्चे केले का फूल PLANTAIN FLOWER Plantain-Flower

हरा सोया और आलू

Posted on Updated on

    • सामग्री shoya aalu
    • हरा सोया -250 ग्राम (बारीक कटा हुआ )
    • आलू -दो बड़े (चौकोर टुकड़ो मे कटे)
    • लहसुन -चार पाँच कलियाँ
    • तेल -एक छोटा चम्मच
    • हरी मिर्च -एक या दो

 

  • विधि
  • एक कड़ाही मे तेल गर्म करें
  • अब इसमे लहसुन और मिर्च का छौक लगाए
  • जब लहसुन भूरा हो जाए तो उसमे सोया,आलू और नमक डालकर धीमी आँच पर  आलू गलने तक पकाए
  • जब आलू गल जाए तो इसे एक मिनट तक भुने और गर्म गर्म रोटी के साथ सर्व करें