2011 in review

The WordPress.com stats helper monkeys prepared a 2011 annual report for this blog.

Here’s an excerpt:

The Louvre Museum has 8.5 million visitors per year. This blog was viewed about 150,000 times in 2011. If it were an exhibit at the Louvre Museum, it would take about 6 days for that many people to see it.

Click here to see the complete report.

कटहल की सब्जी

सामग्री kathal_curry.jpg_320_320_0_9223372036854775000_0_1_0

1 कटहल –आधा किलो (छोटे टुकडो में कटा हुआ )
2 प्याज –दो मध्यम आकार के
3 अदरक –एक छोटा टुकड़ा
4 लहसुन –आठ दस कलियाँ
5 हरीमिर्च –चार पांच
6 मीट मसाला –एक चम्मच
7 हल्दी –एक छोटा चम्मच
8 गर्म मसाला –एक छोटा चम्मच
9 हींग –चुटकी भर
10 टमाटर –एक (पिसा हुआ )
11 नमक –स्वादानुसार
12 तेल –तलने के लिए
     

विधि

· एक कड़ाही में तेल गर्म करें कटहल को हल्का भूरा तल लें

· प्याज ,अदरक ,लहसुन और हरीमिर्च का पेस्ट बना लें और एक कटोरी में सभी मसाले डाल कर घोल बना ले

· कुकर में एक बड़ा चम्मच तेल गर्म करें और हींग का बघार (छौक ) दें

· अब पेस्ट डाल कर तब तक भुने जब तक की तेल ना छोड़ दे (गहरा भूरा होने तक )

· अब इस पेस्ट में मसालों का घोल डाल कर पांच मिनट तक भुने

· टमाटर का पेस्ट डाल कर पांच मिनट और भुने

· कटहल डाल कर कुछ देर चला कर नमक और पानी डाल कर दो सिटी आने तक पकाए

· कुछ देर बाद कुकर खोल कर हरी धनिया से गार्निश करें और रोटी के साथ परोसे

हरे मटर की घुघरी

green-peas

1 हरी मटर –आधा किलो  
2 आलू –दो बड़ी (चौकोर टुकडो में कटी )
3 लहसुन –दस पन्द्रह कलियाँ (बारीक कटी हुई)
4 नमक –स्वादानुसार  
5 तेल –एक छोटा चम्मच  
6 हरी धनिया – आवश्यकतानुसार गार्निश के लिए
7 हरी मिर्च –चार पांच  
       

विधि

· एक कड़ाही में तेल गर्म करें और कटी लहसुन और हरी मिर्च क छौक लगाये जब लहसुन ब्राउन हो जाये तो उसमे हरी मटर और आलू डाल दें और नमक मिला कर धीमी आँच पर ढक दें

· अब इसे तब तक पकने दें जब तक की मटर और आलू गल ना जाएँ अब घुघरी को थोड़ा तेज आँच पर कुछ देर चलाए और हरी धनिया से गार्निश कर के सर्व करें (इसे सुबह या शाम की चाय के साथ लें )

निमोना (पिसी हरे मटर की सब्जी )

निमोना (पिसी हरे मटर की सब्जी )

सामग्री DSC02369

1. हरा मटर –आधा किलो (दरदरा पिसा हुआ )

2. आलू –दो बड़ी (चौकोर टुकडो में कटी )

3. उरद की बडियां –(मसाले वाली दो या तीन )

4. प्याज –दो मध्यम आकार के

5. लहसुन –दस कलियाँ

6. अदरक –एक छोटा टुकड़ा

7. टमाटर –दो मध्यम आकार के (प्यूरी बना लें )

8. गर्म मसाला पाउडर –एक चम्मच

9. धनिया पाउडर –दो चम्मच

10. हरा धनिया –दो चम्मच (बारीक कटी हुई)

11. नमक –स्वादानुसार

12. हल्दी –एक छोटा चम्मच

13. हरी मिर्च –चार पांच

14. तेल –चार बड़े चम्मच

विधि

· एक कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल डाल कर पिसा मटर और आलू को डाल कर अच्छी तरह सुनहरा भून लें और एक प्लेट में निकाल लें

· अदरक,लहसुन,प्याज और हरी मिर्च का पेस्ट बना लें

· कड़ाही में दो चम्मच तेल डाल कर पहले उरद की बडियां तल के निकाल लें फिर उसी तेल में प्याज,अदरक,लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डाल कर भुने जब तक की तेल ना छोड दे (भूरा होने तक )

· अब धनिया पाउडर .गर्म मसाला और हल्दी का घोल बना कर भुने हुए पेस्ट में डाल कर पांच मिनट तक और भुने

· टमाटर की प्यूरी डाल कर दो मिनट तक भुने अब इस मसाले में भुनी हरी मटर ,आलू और उरद की बडियां डाल कर चार पांच मिनट और भुने और पानी डाल कर कुछ मिनट पकने दें

· अब हरी धनिया से गार्निश कर के सर्व करें चावल तथा रोटी के साथ परोसे

भरवाँ करेले

भरवाँ करेले

सामग्री

1. करेले –आधा किलो 01_1900-aayeshar-1_1185799758

2. प्याज –चार

3. हरी मिर्च –तीन या चार

4. कच्चा आम –एक (या आमचूर )

5. हल्दी –आधा छोटा चम्मच

6. नमक –स्वादानुसार

कलौंजी का मसाला

1. सौंफ –दो चम्मच

2. मेथी दाना-एक छोटा चम्मच

3. कलौंजी –एक छोटा चम्मच

4. सरसों के दाने –एक चाय का चम्मच

5. साबुत धनिया –दो चम्मच

 

· करेले को धो कर उपर से हल्का हल्का छील लें

· करेले के बीच में चीरा लगा कर बीज निकाल लें और नमक लगा कर दो घंटे के लिए रख दें

· अब कलौंजी के मसाले को कड़ाही में हल्का भून लें

· प्याज ,हरीमिर्च ,और कच्चे आम को बारीक काट लें

· अब कलौंजी के मसाले को करेले के बीज और प्याज,हरीमिर्च,कच्चे आम के साथ पीस ले और पेस्ट बना लें

· करेलों को धो कर उसमे तैयार पेस्ट भर कर उन्हें धागों से बांध दें

· एक कड़ाही में तेल गर्म कर के इन भरवां करेलों को हल्की आंच पर सुनहरा भूरा तल लें

· जब करेले पक जाएँ तो एक प्लेट में निकाल कर उसके धागे खोल दें

भरवां टिन्डे

भरवां टिन्डे

सामग्री

1. टिन्डे छोटे छोटे –तीन सौ ग्राम

2. तेल –दो चम्मच

3. हींग –एक चुटकी

4. अमचूर –आधा छोटा चम्मच

5. लाल मिर्च –आधा छोटा चम्मच

6. गर्म मसाला –आधा छोटा चम्मच

7. धनिया पाउडर –एक चम्मच 536-bharvaTinda

8. सौंफ पाउडर –एक चम्मच

9. हरी मिर्च –दो (बारीक कटी हुई )

10. नमक- स्वादानुसार

11. हरा धनिया –एक चम्मच (बारीक कटी हुई )

विधि

· टिन्डो को छिल कर धो लें और टिन्डो को उपर से + के आकार में काट लें यानि उपर से चार भाग का चीरा लगा लें और नीचे से जुड़ा रखे

· एक बॉउल में सारे मसालें निकाल कर मिक्स कर लें

· अब टिन्डो में बराबर बराबर मात्र में मसालें मिला लें और एक प्लेट में रख दें

· कड़ाही में तेल गर्म करें और टिन्डे एक एक कर के रख दें और धीमी आंच पर पांच छह मिनट ढक कर रख दे .फिर उन्हें उल्ट पलट कर फिर ढक दें जब टिन्डे पक जाये तो एक प्लेट में निकाल लें

· इन टिन्डो को चपाती ,परांठे या नान के साथ परोसे

भरवां टमाटर

भरवां टमाटर

सामग्री

1. आलू –दो सौ ग्राम (चकौर टुकडो में कटे हुए )DSC05604

2. प्याज –तीस ग्राम (दो बड़े-बारीक कटे हुए )

3. टमाटर –तीन (मध्यम आकार के)

4. गर्म मसाला –एक छोटा चम्मच

5. पनीर –पचास ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)

6. नमक –स्वादानुसार

7. हरी मिर्च –तीन (बारीक कटी हुई )

8. तेल –आधा चम्मच

9. पुदीना के पत्ते और अदरक सजावट के लिया

विधि

· टमाटरो को उपर से काट लें और गुदा निकाल कर खोखला कर लें

· एक कड़ाही में तेल गर्म करें प्याज और हरी मिर्च डाल कर सुनहरा भून लें

· आलू और टमाटर का गुदा डालें और नमक डाल कर गलने तक पकाएं

· पनीर मिला कर तब तक भुने जब तक पानी ना सुख जाये

· गर्म मसाला और हरा धनिया मिला कर ठंडा कर लें और टमाटर में भर लें

· अब कड़ाही में तेल गर्म करें और टमाटर को डाल कर धीमी आंच पर दस मिनट तक पकाएं की टमाटर गल जाये

· टमाटरो को पुदीने और अदरक के लछ्छो से सजा कर सर्व करें

बंगाली टमाटर की चटनी

 

सामग्री 10_2007-kk866-1_1193821502

1. टमाटर –दो बड़े

2. अदरक –एक चम्मच (बारीक़ कटा हुआ )

3. हरी मिर्च –दो (बारीक़ कटी हुई)

4. राई –एक चाय का चम्मच

5. कलौंजी –आधा चाय का चम्मच

6. सौफ –एक चम्मच

7. मेथी दाना –आधा चाय का चम्मच

8. शक्कर –एक चम्मच

9. किशमिश –एक चम्मच

10. नमक –स्वादानुसार

11. तेल –एक चम्मच

12. जीरा –आधा चाय का चम्मच

विधि

· पैन में तेल गर्म करें अब इसमें जीरा,राइ,कलौंजी,सौफ और मेथी दाना का तडका दें

· अब टमाटर और नमक डाल कर नरम होने तक पकाएं

· अब इस में किशमिश ,अदरक ,हरीमिर्च और शक्कर डाल कर गाढ़ा होने तक पकाएं

· ठंडा होने पर चटनी को एयर टाईट डिब्बे में रख कर फ्रिज में रखे

प्याज-टमाटर की चटनी

 

सामग्री OLYMPUS DIGITAL CAMERA

1. प्याज –एक (कटा हुआ )

2. टमाटर –एक (कटा हुआ )

3. राई –आधा चाय का चम्मच

4. करी पत्ता –आठ दस

5. लाल मिर्च –एक चम्मच

6. नमक –स्वादानुसार

विधि

· पैन में तेल गर्म करें अब कटे

· अब कटे प्याज और टमाटर डालकर दस से बारह मिनट पकाएं

· फिर इसे ठंडा कर के मिक्सर में पीस लें

· पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें

· राई और करी पत्ते का तडका लगाएं

· नमक और लाल मिर्च पाउडर मिक्स करें चटनी तैयार है डोसे और बड़े के साथ सर्व करें

तिल की चटनी

 

सामग्री OLYMPUS DIGITAL CAMERA

1. तिल –एक कटोरी (हल्की भुनी हुई )

2. जीरा –दो चाय का चम्मच

3. मूंगफली –एक चम्मच (भुनी हुई )

4. हरी मिर्ची –चार पांच

5. लहसुन –दस कली

6. नमक –स्वादानुसार

 

· सभी सामग्री को मिक्सर में डालकर पीस लें चटनी तैयार है (ये चटनी खाने में टेस्टी तो है और सेहत के लिए भी अच्छी है )

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 39 other followers